अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: कुआँडांडा में सामुदायिक शौचालय बदहाल, रास्ते बंद और पेयजल, विधुत व्यवस्था ठप

On: October 27, 2026 6:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: कुआँडांडा में सामुदायिक शौचालय बदहाल, रास्ते बंद और पेयजल, विधुत व्यवस्था ठप

स्वच्छ भारत मिशन की योजना पर उठे सवाल, कई महीने से देख-रेख नहीं होने का आरोप

सहसवान (बदायूं) सहसवान विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कुआँडांडा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार है।शौचालय तक पहुंचने के रास्ते बंद होने, पेयजल व्यवस्था ठप होने और साफ-सफाई का अभाव होने के आरोपों के चलते ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद सामुदायिक शौचालय अनुपयोगी साबित हो रहा है।
ग्राम कुआँडांडा में बने सामुदायिक शौचालय की दीवार पर लिखा स्लोगन शौचालय आए सबके काम, बच्चे बूढ़े और जवान’ अब व्यवस्था की बदहाली पर सवाल खड़े कर रहा है।ग्रामीणों के अनुसार,शौचालय तक पहुंचने के रास्तों पर फसल के अवशेष जमा कर दिए गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।आरोप है कि अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों का शौचालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

पेयजल व्यवस्था ठप,साफ-सफाई पर भी सवाल:-ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय में पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है।पानी की टोंटियां विधुत उपकरण खराब पड़े होने के कारण पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों ने कई महीने से शौचालय का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, शौचालय की नियमित साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। देखरेख के अभाव में परिसर में गंदगी और दुर्गंध फैलने की शिकायत है।ग्रामीणों का आरोप है कि केयरटेकर भी कई महीने से शौचालय पर नहीं आ रही हैं,जिससे इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

ग्राम में केयरटेकर के मानदेय को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।ग्रामीणों के बीच आरोप है कि शौचालय की नियमित देखरेख नहीं होने के बावजूद प्रत्येक माह मानदेय निकाला जा रहा है। हालांकि,इस संबंध में भुगतान अभिलेखों और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बिना आरोपों की पुष्टि नहीं की जा सकती।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना है, लेकिन कुआँडांडा में इसकी स्थिति योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रही है।

अधिकारियों से कार्रवाई की मांग:-इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सामुदायिक शौचालय के रास्तों से अतिक्रमण हटवाने,पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।साथ ही,केयरटेकर की उपस्थिति और मानदेय भुगतान की जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आंवला के पूर्व BJP सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल: बेटी कीर्ति कश्यप भी साथ, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

कानपुर में नकली सीमेंट कारोबार का खुलासा: ACC-अंबुजा के नाम पर एक्सपायरी सीमेंट की रीपैकिंग, जांच लखनऊ-मेरठ-दिल्ली तक

Cyclonic storm Arnab :चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील

Amroha News: वेदांता ग्लोबल स्कूल ढबारसी में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, कर्मचारियों को भेंट किए स्टील के बर्तन

Sahaswan News: सहसवान में डग्गामार वाहनों का बोलबाला, बड़े पैमाने पर राजस्व को नुकसान पहुंचने का आरोप

योगी कैबिनेट के 22 फैसले: 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा में रोबोटिक्स पार्क, लखनऊ-हरदोई में 1000 एकड़ मेगा टेक्सटाइल पार्क

Leave a Reply