*पहले दी दावत, फिर दिखाइ अदावत*
“लाठी डंडों से मारपीट कर दंपति सहित तीन को किया घायल”
सहसवान (बदायूं) थाना ज़रीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर विचोला में एक दंपति को शादी में बुलाकर दावत खिलाई फिर उसको लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ऐसा ही एक प्रार्थना पत्र जनपद संभल के थाना जूनाबाई निवासी शाहरुख खान पुत्र राज़ुद्दीन ने थाना जरीफ नगर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह ममेरी बहन के पुत्र की शादी में ग्राम मलिकपुर विचोला आया हुआ था जहां अपनी बहन बहनोई के साथ खाना खा रहा था इसी बीच ग्राम के ही मियां जान पुत्र तुलन, मटरु असगर पुत्र गफ्फार शेर मोहम्मद पुत्र मियां जान करू पुत्र सत्तार ने आते ही गाली गलोज करना शुरू कर दिया जब विरोध किया तो मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 157 धारा 191/2 115/2 352 351 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों भाइयों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा है।
