अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- नायब तहसीलदार चिकित्सा अधीक्षक ने टीम के साथ पहुंचकर सेवा हॉस्पिटल को किया सील

On: May 26, 2026 9:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालक को दिया गया नोटिस जवाब न देने पर एसडीएम ने अस्पताल को सील करने के लिए निर्देश*

#नायब तहसीलदार चिकित्सा अधीक्षक ने टीम के साथ पहुंचकर सेवा हॉस्पिटल को किया सील#

“अवैध रूप से संचालित अन्य हॉस्पिटलों पर कब चलेगा शिकंजा, बना चर्चा का विषय”

सहसवान ( बदायूं) सहसवान नगर क्षेत्र एवं देहात क्षेत्र में पांच दर्जन से ज्यादा अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केंद्र चल रहे हैं इसी कड़ी में चिकित्सा अधीक्षक ने एसडीएम के निर्देश पर हरदतपुर मार्ग पर संचालित सेवा अस्पताल संचालक को 25 मई के लिए अस्पताल संचालन करने के अभिलेख मांगे जाने के लिए नोटिस दिया था परंतु अस्पताल संचालक हर्ष यादव ने एसडीएम सहसवान के सामने समक्ष होकर अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जिसके कारण एसडीएम सहसवान ने चिकित्सा अधीक्षक को सेवा अस्पताल संचालक के विरुद्ध अस्पताल सील कर अपराध पंजीकृत करने के निर्देश दिए।

एसडीएम का आदेश मिलते ही नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी टीम के साथ हरदतपुर मार्ग पर संचालित सेवा हॉस्पिटल में जब पहुंचे तो स्टाफ कर्मी भाग खड़े हुए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उपस्थित स्टाफ से भी अभिलेख मांगे परंतु वह कोई भी साक्ष नहीं दे सके जिस कारण टीम ने अस्पताल को सील करके प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना कोतवाली सहसवान को चिकित्सा अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र भी प्रेषित कर दिया।

ज्ञात रहे सहसवान तहसील क्षेत्र के नगर एवं देहात क्षेत्र में पांच दर्जन से ज्यादा अवैध रूप से जच्चा बच्चा केंद्र संचालित हो रहे हैं जिस पर कई जच्चा बच्चों की जान जा चुकी है परंतु प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं किसी चौराहा पर आपको जच्चा बच्चा केंद्र का बोर्ड लगा हुआ नजर आएगा बॉर्ड पर प्रशिक्षित डॉक्टर की डिग्री लिखी होगी डिग्री के नाम पर कोई डॉक्टर नहीं होगा ना कोई प्रशिक्षित स्टाफ होगा क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों का जाल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है अगर समय रहते झोलाछाप चिकित्सकों एवं फर्जी रूप से खुले हुए जच्चा बच्चा केदो पर रोक नहीं लगाई गई तब तक यह कई लोगों की जान ले चुके होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply