*ईद उल जुहा पर्व मानने से पूर्व डीएम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में सड़कों पर किया फ्लैग मार्च*


सहसवान (बदायूं) ईद उल जुहा पर्व मनाने से पूर्व जिला अधिकारी अवनीश कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान से बाजार विल्सन गंज चौराहे से मोहल्ला नवादा नसरुल्लागंज बाजार विल्सन गंज चौराहे से तहसील तक सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला तथा जनमानस को फ्लैग मार्च के माध्यम से संदेश दिया कि किसी को भी त्योहार पर विघ्न डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी आम व्यक्ति शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद उल जुहा पर्व शासन की गाइडलाइंस के मुताबिक मनाए किसी को भी शासन की दिशा निर्देशों की अवहेलना करने की इजाजत नहीं होगी।
फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक देहात एसडीएम सहसवान रिपुदमन सिंह पुलिस क्षेत्राधिकार अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह सहित भारी तादाद में महिला एवं पुलिस आरक्षी उप निरीक्षक मौजूद थे।

