अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:- दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पुलिस जांच में जुटी*

On: April 26, 2026 10:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पुलिस जांच में जुटी*

सहसवान : बदायूं में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। शनिवार शाम चार नंबर पुलिस चौकी के पास एक चाय की दुकान पर बैठे गनेश राम को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिचौना की मढैया निवासी गनेश राम (70) पुत्र कुंवरसेन शनिवार शाम चौकी के पास एक परिचित की चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गनेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार को पकड़ लिया गया था, लेकिन उसकी कम उम्र के कारण उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर DM ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना 

Hasanpur News:शारीरिक व मानसिक रूप से व आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के सम्बन्ध में 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार 

सहस्त्रबाहु की नगरी के पौराणिक स्वरूप की बहाली के लिए हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री के नाम सोमवार को एसडीएम के लिए सौंपेंगे ज्ञापन

अमरोहा पुलिस का ‘गुड वर्क’: महिला का 1.5 लाख का खोया हुआ पर्स खोज निकाला, ईमानदारी की हो रही जमकर तारीफ

रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, सांत्वना देने पहुंचे विधायक ने की आर्थिक मदद

Amroha News:हसनपुर-रहरा मार्ग पर डगरौली गांव के पास ग्रामीण बस सेवा की रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर 

Leave a Reply