*घर में सो रही युवती तड़के सुबह लाखों रुपए की नगदी ब जेवर लेकर हुई रफू चक्कर*
“पीड़ित पिता ने एक गांव के आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान की एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि कमरे में दो बहने सो रही थी इसी बीच सुबह 4:00 बजे के लगभग एक बहन घर में रखें डेढ़ लाख रुपए की नकदी जेवर लेकर ग्राम के ही चंदू पुत्र के साथ फरार हो गई।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस में आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 195 धारा 137/2,87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
