*परिजन गेहूं की निकासी के लिए गए थे खेत पर*
#परिजनों की गैर मौजूदगी में नाबालिक व्यक्ति को नगदी एवं लाखों रुपए के जेवर लेकर कार में डालकर हुए रफू चक्कर#
“माता ने एक महिला सहित चार लोगों के कुछ मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”


सहसवान (बदायूं) नगर की एक मोहल्ला निवासनी यह महिला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया कि वह परिजनों के साथ अपनी नाबालिक 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को घर पर छोड़कर गेहूं निकासी के लिए जंगल को गई थी किसी बीच ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी नौशीन वी पत्नी फौजदार, तालिब, खालिद पुत्रगण फौजदार, बिट्टन पुत्र सुलेमान बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी से उसके घर पहुंचे तथा घर से उसकी पुत्री को₹200000 की नकदी तथा ₹200000 के सोने चांदी के जेवर बहला फुसलाकर घर से किसी अज्ञात स्थान पर ले गए मामले की जानकारी होने पर उनसे पुत्री को वापस करने के लिए कहा तो वह टाल मटोल कर रहे हैं तथा किसी फर्जी मुकदमे में जेल भेज देने की भी धमकी दे रहे हैं।
पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 188 धारा 137/2,87 तथा 351 /3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

