अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news : मिशन शक्ति अभियान फेज – 5 छात्रा कुं उरूज रजी एक दिन की सहसवान थाना प्रभारी निरीक्षक बनी

On: October 7, 2024 8:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मिशन शक्ति अभियान फेज – 5
छात्रा कुं उरूज रजी एक दिन की सहसवान थाना प्रभारी निरीक्षक बनी
प्रभारी निरीक्षक बनी कुॅ उरूज रजी ने थाना कोतवाली पर आए फरियादियों की सुनी फरियाद

सहसवान (बदायूं) सहसवान कोतवाली परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज – 5 के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक सहसवान द्वारा सोमवार को थाना कोतवाली सहसवान के पन्ना लाल नगर पालिका इण्टर कालेज नगर सहसवान बदायूँ की कक्षा 11 की छात्रा कु0 उरूज रजी पुत्री रजी अहमद निवासी मौहल्ला डाक बंगला थाना सहसवान जनपद बदायूँ को एक दिन का थाना सहसवान का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। जिससे महिलाओं की जन सुनवाई करायी गयी, तथा महिलाओ सम्बन्धी होने वाले अपराध की रोकथाम व समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में थाना स्तर से होने वाली कार्यवाही एवं थाना कार्यालय के आनलाइन एवं हस्त लिखित रिकार्ड के बारे में अवगत कराया गया, तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज – 5 अभियान में 90 दिवसीय चल रहे ऑपरेशन गरुड़, आपरेशन शील्ड, आपरेशन डेस्ट्राय, आपरेशन बचपन, आपरेशन खोज, आपरेशन मजनू, आपरेशन नशा मुक्ति, आपरेशन रक्षा, आपरेशन ईगल के सम्बन्ध में बताया गया, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे- विधवा पेंशन योजना, वृध्दावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कृषि कर भुगतान योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि से अवगत कराते हुए एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- वूमेन पावर लाइन-1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा -112, स्वास्थ्य सेवा- 102,108 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076, चाइल्ड लाइन 10 साइबर क्राइम 1930, कोरोना हेल्पलाइन 1075 आदि के बारे में जागरूक किया गया।
एक दिन के लिए थाना कोतवाली सहसवान की प्रभारी निरीक्षक बनी कुं उरूज रजी प्रभारी निरीक्षक का पद मिलते ही फूले नहीं समाई उनका उत्साह देखने लायक था ।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर सिंह उप निरीक्षक महिला एवं पुलिस आरक्षी गण ब फरियादी उपस्थित थे ।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply