अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जरीफनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

On: September 28, 2026 11:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

जरीफनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

बदायूं।जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण और बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस को कार्रवाई में सफलता मिली है।पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक कल रविवार को थाना जरीफनगर पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही थी।इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्राम उस्मानपुर बस अड्डे के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान राजेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम उस्मानपुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 अदद अवैध देशी शराब के पैकेट बरामद किए। प्रत्येक पैकेट में 200-200 मिलीलीटर शराब बताई गई है।बरामद शराब पर गोल्डेन पंच मार्का अंकित था।बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जरीफनगर में अपराध संख्या 271/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जहां उसे जिला जेल भेज दिया गया|
पुलिस अधिकारियों के अनुसार,जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply