अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news : चिकित्सक ने युवती को मोबाइल से कॉल करके बुलाया घर ले जाकर उसे बनाया अपनी हवस का शिकार युवती की माता ने आरोपी के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज 

On: October 6, 2024 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

तथाकथित चिकित्सक ने युवती को मोबाइल से कॉल करके बुलाया

घर ले जाकर उसे बनाया अपनी हवस का शिकार

युवती की माता ने आरोपी के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान: तथाकथित चिकित्सक ने एक युवती को मोबाइल से कॉल करके घर से बुलाया और दवाई देने के बहाने अपने आवास पर ले गया। यहां उसने युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घर लौट कर युवती ने परिजनो को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता की माता ने आरोपी तथाकथित चिकित्सा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि गांव में जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी फैजान उनके गांव में चिकित्सा का कार्य करता है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे फैजान ने मोबाइल पर कॉल करके युवती को घर से बाहर बुलाया तथा दवाई देने के बहाना बनाकर युवती को अपने मकान पर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी के चुंगल से छूट कर युवती जब घर पहुंची तो घटना के बारे में अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पीड़िता की माता ने फैजान के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर युवती को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!