अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- भाई की पत्नी तथा उसके मायके वालों द्वारा की गई पिटाई अभद्र व्यवहार गाली गलौज से आहत भाई ने सड़क पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, भाई गंभीर रूप से घायल, 

On: July 12, 2025 6:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भाई की पत्नी तथा उसके मायके वालों द्वारा की गई पिटाई अभद्र व्यवहार गाली गलौज से आहत भाई ने सड़क पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, भाई गंभीर रूप से घायल,

निजी चिकित्सालय में चल रहा है उपचार,

पीड़ित के भाई ने भाभी एवं उसके कई मायके वालों के विरुद्ध कराई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना ज़रीफनगर क्षेत्र के ग्राम जरीफ नगर निवासी पुनीत गुप्ता पुत्र विपन गुप्ता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके भाई मोहित की शादी गली नंबर 1 संगम विहार नई दिल्ली निवासी भावना गुप्ता से हुई थी भावना गुप्ता तथा उसके पति मोहित में किसी बात पर घरेलू विवाद हो गया था जिसके कारण भावना गुप्ता अपने मायके दिल्ली चली गई तथा रहने लगी वहां से वह दो-तीन दिन पहले पुनः जाकर ससुराल रहने लगी जहां उसका पति मोहित से फिर विवाद हो गया विवाद की सूचना अपने मायके वालों को मोबाइल से दे दी जिस पर मोहित के ससुर सुशील पुत्र राम मूर्ति गुप्ता मोहित की सास रानी पत्नी सुशील गुप्ता निवासी गली नंबर 1 निकट साइ मंदिर संगम विहार दिल्ली जितेंद्र पुत्र ना मालूम निवासी ग्राम खुदा ट्रांस हिंडन गाजियाबाद उत्तर प्रदेश टिंकू पुत्र ना मालूम निवासी सौरभ पुत्र सोनी थाना जरीफ नगर तीन चार अज्ञात लोग एक साथ एक चार पहिया वाहन में भरकर तड़के सुबह 4:00 बजे घर में बलात प्रवेश कर गए तथा घर में घुसते ही उपरोक्त लोगों ने गाली गलौज मारपीट अभद्र व्यवहार प्रारंभ कर दिया उन्होंने मेरे भाई मोहित के साथ भी जमकर मारपीट की जिससे वह आहत हो गया उसने जरीफ नगर पेट्रोल पंप के सामने ढाबे के निकट पेट्रोल डालकर अपने शरीर पर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तत्काल बरेली के एक निजी चिकित्सालय में एडमिट कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 131 धारा 191/3, 333,115/2, 352 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply