अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-उ, प्र,ग्रा,रोज, से,संघ शाखा सहसवान कर्मचारी अनिश्चितकालीन कामरोको हड़ताल पर गए, कर्मचारियों ने विकासखंड परिसर में धरना दिया तथा मांगों को पूर्ण कराई जाने के लिए जमकर की नारे बाजी, कांटा हंगामा,  मांग पूरी न होने पर विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी करने की दी धमकी, 

On: July 8, 2025 9:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उ, प्र,ग्रा,रोज, से,संघ शाखा सहसवान कर्मचारी अनिश्चितकालीन कामरोको हड़ताल पर गए,

कर्मचारियों ने विकासखंड परिसर में धरना दिया तथा मांगों को पूर्ण कराई जाने के लिए जमकर की नारे बाजी, कांटा हंगामा,

मांग पूरी न होने पर विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी करने की दी धमकी,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन शाखा सहसवान ब्लॉक अध्यक्ष ने सोमवार को विकासखंड कार्यालय परिसर मैं अपनी मांगे पूर्ण कराए जाने के लिए खंड विकास अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में मांगे पूर्ण होने पर अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल पर चले जाने की दी गई धमकी के बाद रोजगार सेवक कर्मचारी ने ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल प्रारंभ कर दी, इस दौरान कर्मचारियों ने विकासखंड कार्यालय सभागार में अनिश्चितकालीन धरना देकर जमकर हंगामा काटा तथा अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की तथा धमकी दी कि अगर एक-दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी जिसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी एपीओ की होगी।

धरना स्थल पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संगठन मंत्री शिवराज सिंह यादव ने कहा की खंड विकास अधिकारी हिटलर शाही अपना रहे हैं जिसके कारण वह रोजगार सेवको का बकाया वेतन भुगतान नहीं कर पा रहे बकाया वेतन भुगतान न होने से रोजगार कर्मचारी अपने घरों की रोजी-रोटी का साधन नहीं जुटा पा रहे हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है उन्होंने कहा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने पूर्व में ही खंड विकास अधिकारी को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से रोजगार सेवको को हो रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया परंतु किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ जिसके कारण रोजगार सेवक कर्मचारियों को बेहोश होकर अपनी मांगे पूर्ण करने के लिए विकासखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन काम रोंको हड़ताल करने के लिए बिवस होना पड़ा। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि अगर समय रहते खंड विकास अधिकारी/एपीओ ने उनकी मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो रोजगार सेवक मजबूर होकर विकासखंड कार्यालय परिसर की तालाबंदी करने को मजबूर होंगे!

ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा की खंड विकास अधिकारी रोजगार सेवकों की परीक्षा ना लें क्योंकि रोजगार सेवक धूप बरसात गर्मी ठंड में जंगल में खड़े होकर पंचायत के विकास कार्यों को कराता है। उसको कठिन परिश्रम करने के बाद भी अगर उसे उसकी मजदूरी का पैसा ना मिले तो उसकी आजीविका के साधन कैसे पूरे होंगे।

उन्होंने खंड विकास अधिकारी से एक बार फिर अपील की कि वह संघ शाखा द्वारा रोजगार सेवकों के समर्थन में दिए गए ज्ञापन मांग पत्र को पूर्ण करके उनका सहयोग करें अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ शाखा सहसवान के समस्त रोजगार सेवक विकासखंड कार्यालय सहसवान की तालाबंदी करके समस्त कार्यालय में होने वाला कार्य ठप कर देंगे।

धरना स्थल पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ शाखा सहसवान के कर्मचारी अजय यादव संदीप कुमार जितेंद्र कुमार सोमवीर सिंह उदयवीर सिंह गजराज कुमार पाल प्रमोद कुमार छविराम संध्या शर्मा सोमपाल सिंह विपिन कुमार सहित भारी तादाद में रोजगार सेवक कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply