अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-मंदिर में पूजा करने जा रही महिला के साथ दबंग दंपति परिवार ने दिनदहाड़े की गाली गलौज मारपीट तथा जान से मार देने की धमकी,  पूर्व रंजिश के चलते आरोपियों ने उठाया था कदम, पीड़ित महिला ने दंपति सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज

On: June 20, 2025 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मंदिर में पूजा करने जा रही महिला के साथ दबंग दंपति परिवार ने दिनदहाड़े की गाली गलौज मारपीट तथा जान से मार देने की धमकी,

पूर्व रंजिश के चलते आरोपियों ने उठाया था कदम,

पीड़ित महिला ने दंपति सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,

पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) बदायूं जनपद के थाना जरीफ नगर क्षेत्र के अंतर्गत दानपुर पुलिस चौकी के निकट क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 24 मार्च को 11:00 के लगभग मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही थी की तभी दबंग नन्हे पुत्र रामलाल उसकी पत्नी मलोदा देवी पुत्री पूजा तथा उसके पुत्र बॉबी ने एक राय होकर उसका रास्ता रोक लिया तथा रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे जब पीडता ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा गाली गलौज की व उसके शोर मचाए जाने पर पहुंचे ग्रामीण तथा परिजनों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।

पीड़िता ने बताया कि उपरोक्त लोगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसके कारण उपरोक्त लोगों ने उसे सड़क पर रोक कर अपमानित किया गाली गलौज , मारपीट तथा जान से मार देने की धमकी दी।

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना जरीफ नगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 115 धारा 115/2 352 317/2के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवा भेजा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply