अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- सरकारी भूमि दिखाकर 4 वर्ष पूर्व विधवा से हड़प लिए थे दो लाख रुपए, बैनामा कराने के नाम पर कर रहा है आनाकानी, 

On: May 14, 2025 9:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सरकारी भूमि दिखाकर 4 वर्ष पूर्व विधवा से हड़प लिए थे दो लाख रुपए, बैनामा कराने के नाम पर कर रहा है आनाकानी,

दे रहा है जान से मार देने की धमकी, विधवा भयभीत, जान बचाने तथा न्याय के लिए दर-दर भटक रही है विधवा,

विधवा ने एक आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज रेहटनी निवासी विधवा सूरजमुखी पत्नी जयनंदन ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम कोठा निवासी इंग्लिश पुत्र गंगा सहाय से उसने 4 वर्ष पूर्व 10 विसवां जमीन खरीदने की इच्छा जताई थी इमलेश ने जमीन दिलाने के नाम पर चार वर्ष पूर्व दो लाख रुपए विधवा से ले लिए तथा सरकारी भूमि दिखा दी विधवा ने उपरोक्त ईमलेश द्वारा दिखाई गई भूमि की नींव भरवाने के लिए ईट भी मंगा कर रखवादी जब उसने ने भरवाने का प्रयास किया तो पता चला की भूमि तो सरकारी है जब उसने इमलेश से पैसे वापस मांगे तो वह आजकल आजकल करता चला रहा है पैसे वापस नहीं कर रहा।

विधवा सूरजमुखी ने जब ईमलेश से आज पैसे मांगे और कहा कि या तो बैनामा करो या फिर मेरे पैसे वापस करो तो उसने कहा कि तुझे पैसे ले मिले तो ले ले अगर तूने कुछ कार्रवाई करने की कोशिश की तो तुझे जान से मार दूंगा ।

पीड़ित विधवा सूरजमुखी थाना उघैती पहुंची मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने धोखाधड़ी करके विधवा से 4 वर्ष पूर्व दो लाख रुपए हड़पने वाले आरोपी इमलेश पुत्र गंगा सहाय निवासी कोठा के विरुद्ध अपराध संख्या 66 धारा 318/4 316/2 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-IAS नितिन गौड़ ने संभाला नए जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा- ‘जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण पहली प्राथमिकता’

Amroha News-अमरोहा में दिखी सामाजिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल: ‘हिन्दू-सिख भाईचारा समागम’ में उमड़ा जनसैलाब

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- ससुराल वाले पीट रहे हैं; पिता पहुंचे तो आंगन में पड़ी मिली लाश, हत्या का आरोप

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के साथ लगाने बाले डीलर एवं गैराज संचालक के खिलाफ होगी कार्यवाई: एआरटीओ  

Badaun News: जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों को मिला सीधा लाभ

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें मामलों का निस्तारण -सुमन तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Leave a Reply