अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Entertainment news-कल शाम 6 बजे मुंबई में लगेगा सितारों का मेला! आ रहा है ‘प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’

On: April 20, 2026 7:37 PM
Follow Us:
entertainment news
---Advertisement---

Entertainment news-मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल): मायानगरी मुंबई एक बार फिर कला, प्रतिभा और उत्कृष्टता के एक भव्य जश्न की गवाह बनने जा रही है। जे.पी.टी. प्रोडक्शन (J.P.T. Production) के तत्वावधान में कल यानी 21 अप्रैल 2026 की शाम 6 बजे से अंधेरी वेस्ट स्थित ‘मेयर हॉल’ के विशाल ऑडिटोरियम में प्रतिष्ठित “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026” (सीजन 4) का शानदार आयोजन होने जा रहा है।

इस साल यह अवॉर्ड शो न केवल अपने भव्य स्वरूप के लिए, बल्कि एक बेहद खास वजह से भी चर्चा में है। जे.पी.टी. प्रोडक्शन के फाउंडर, ऑर्गेनाइजर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तेजेन्द्रसिंह एस. जाडेजा (तेजुभा जाडेजा) ने यह भव्य आयोजन अपने सुपुत्र और चाइल्ड एक्टर पुष्पराज सिंह टी. जाडेजा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रखा है, जिसने इस इवेंट को और भी ज्यादा यादगार बना दिया है।

इन वीआईपी हस्तियों और बॉलीवुड सितारों का लगेगा जमावड़ा

इस ग्रैंड इवेंट में कला, पुलिस प्रशासन, समाज सेवा और मीडिया जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां गेस्ट के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

  • दिग्गज कलाकार: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान, रमेश गोयल, अभिजीत लहिरी, सुरेंदर ठाकुर, बनवारी लाल, अच्युत चटर्जी और अरमान ताहिल जैसे दिग्गज कलाकार मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

  • पुलिस व प्रशासन: मुंबई क्राइम ब्रांच से जुड़े अधिकारी और ए.सी.पी. संजय पाटिल भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

  • संगीत व कला जगत: पद्मश्री अनूप जलोटा की शिष्या सिंगर अजंता सरकार, प्लेबैक सिंगर प्रतिभा सैनी, डॉ. शीना रथ, और बेस्ट डांसर काजल सौरभ सिंह अपनी कला से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे।

  • अन्य प्रमुख हस्तियां: इसके अलावा एक्टर और मॉडल डॉ. नितिन एस. तैयाड़े, राजदीप, शहजाद आर. खान, ईवा ग्रोवर, शबीना खान, जर्नलिस्ट/डायरेक्टर गिरजा शंकर अग्रवाल, सीनियर मीडिया मुग़ल डॉ. केवल कुमार, पी.आर. अनीश मलिक, एंकर पूनम छबलानी गर्ग और कई प्रसिद्ध डी.ओ.पी. व समाज सेवक इस समारोह को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

प्रतिभाओं के लिए बनेगा प्रेरणा का स्रोत

आयोजकों के अनुसार, अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन प्रभावशाली हस्तियों की मौजूदगी से अवॉर्ड समारोह और भी प्रतिष्ठित हो जाएगा। इतने दिग्गजों का एक ही मंच पर जुटना न सिर्फ कार्यक्रम की शान बढ़ाएगा, बल्कि सम्मानित होने वाले सभी प्रतिभागियों (Awardees) के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। इस भव्य शाम में अवार्ड्स की बौछार के साथ-साथ मनोरंजन का भी फुल डोज़ देखने को मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Entertainment news-एक्ट्रेस वैशाली घोष ने हिमालय के पहाड़ियों पर योगा फोटो शूट किया

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं मशहूर फिल्म प्रचारक नीतू सोनी, कहा- ‘अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो जरूर करूंगी काम’

जे. डब्लू. मैरियट में धूमधाम से मना फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे का जन्मदिन; अमीषा पटेल, उदित नारायण समेत पहुंचे कई दिग्गज

मुंबई : ‘हेमा मालिनी लाइव इन कंसर्ट’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अभिनेत्री ने FWICE को दान किए 5 लाख रुपये

सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देगी फिल्म ‘प्यार तो हमेशा रहेगा’, निर्माता-निर्देशक प्रवीण कुमार ने किया ऐलान

मुंबई की चकाचौंध के पीछे का काला सच : सपनों के शहर में टूटते कलाकार और एक और नवोदित अभिनेत्री का दुखद अंत

Leave a Reply