अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news: माहेश्वरी समाज के दंपतियों को तीसरी संतान होने पर ईकयावन हजार रुपए की एफङी की जाएगी प्रदान ।

On: September 30, 2024 7:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

माहेश्वरी समाज के दंपतियों को तीसरी संतान होने पर ईकयावन हजार रुपए की एफङी की जाएगी प्रदान

जिला माहेश्वरी सभा की बैठक में लिया गया निर्णय समाज के निर्णय की हो रही है सराहना

(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं। जिला माहेश्वरी सभा की बैठक का आयोजन भगवान परशुराम पब्लिक इण्टर कालेज में जिलाध्यक्ष कृष्ण देव चांडक की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और महेश वन्दना से किया गया।

बैठक मेें किशनगढ़ में महासभा द्वारा लिये गये निर्णयों की जानकारी, मिशन आईएएस, समाज में व्याप्त वैवाहिक कुरीतियों, महासभा के आर्थिक ट्रस्टों द्वारा गरीब असहाय, विधवा महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता, आर्थिक जनगणना, विभिन्न कस्बों में महेश चौक बनाने, समाज के दम्पत्तियों द्वारा तीसरी सन्तान पैदा होने पर 51 हजार रुपए की एफडी महासभा द्वारा, समाज के सदस्यों पर आने वाली विपत्तियों के समय सभी को एकजुट होकर उसकी सहायता करने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्य समिति के लिए चार सदस्यों के नामों का प्रस्ताव करके प्रदेश सभा को भेजा गया। जिला कार्यालय के लिए माहेश्वरी विद्या मन्दिर पब्लिक स्कूल चौक ब्राहमपुर के कैम्पस में बनाने का भी निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में प्री वैडिंग सूट पर सभी से प्रतिबन्ध लगाने के साथ-साथ अन्य सभी बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में समाज की दिवगंत आत्माओं को मौन श्रद्धाजलि भी दी गई। जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राधेश्याम माहेश्वरी जिला कोषाध्यक्ष, राकेश माहेश्वरी जिलामंत्री, महेश चन्द्र माहेश्वरी, मुकेश चन्द्र माहेश्वरी, जय प्रकाश लड्डा, राजीव माहेश्वरी व मोहित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।सभा का संचालन जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने किया

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं: 48 घंटे में बदायूं पुलिस की बड़ी सफलता लगी हाथ #शादी समारोह से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

सहसवान: अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा 1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई

सहसवान: पिता ही निकला पुत्र का कातिल, जुए शराब की लत ने पिता को बनाया कातिल*

सहसवान: घर आया पड़ोसी का रिश्तेदार नाबालिक को लेकर हुआ फरार

सहसवान: मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़ #युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#

सहसवान : शराब के पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट परिजन गंभीर रूप से घायल #दो सगे भाइयों पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज#

Leave a Reply