अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-तहसीलदार ने 10 लेखपालों को मूल लेखपाल क्षेत्र के साथ ही अतिरिक्त कार्य लेखपाल क्षेत्र सौपा

On: January 18, 2025 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

तहसीलदार ने 10 लेखपालों को मूल लेखपाल क्षेत्र के साथ ही अतिरिक्त कार्य लेखपाल क्षेत्र सौपा,
6 लेखपालों के राजस्व निरीक्षक प्रोन्नत होने से लेखपाल क्षेत्र हुए थे रिक्त,
सहसवान (बदायूं) तहसीलदार सहसवान शर्मनानंद ने सहसवान तहसील क्षेत्र में मूल लेखपाल क्षेत्र पर तैनात 10 लेखपालों को रिक्त पड़े लेखपाल क्षेत्र का अतिरिक्त कार्य भार सौंपने के निर्देश दिए हैं।
गौर तलब है सहसवान तहसील में कार्यरत 6 लेखपाल विनोद कुमार साहू, नदीम अहमद, लाल बहादुर धर्मपाल सिंह, शशिकांत शर्मा, वेद प्रकाश भास्कर, को शासन द्वारा राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्रदान की थी जिसके कारण उपरोक्त प्रोन्नत राजस्व निरीक्षको को एसडीएम सहसवान प्रशिक्षण के लिए कार्य मुक्त कर दिया उपरोक्त लेखपाल के राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने तथा प्रशिक्षण पर जाने के लिए कार्य मुक्त किए जाने से उपरोक्त लेखपालो के कार्यक्षेत्र रिक्त हो गए थे जिसके कारण शासन के कार्यों तथा राजस्व कार्यो में व्यवधान पड़ रहा था।
तहसीलदार शर्मनानंद ने सहसवान तहसील क्षेत्र के मूल लेखपाल क्षेत्र दीनापुर पर तैनात लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार यादव को अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र घूरनपुर, लेखपाल जितेंद्र कुमार को मूल लेखपाल क्षेत्र शाहनगर पटपडागंज के अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र सलाबतपुर भूड, लेखपाल राजेश यादव को मूल लेखपाल क्षेत्र दानपुर अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र सिर्मरा बनवीरपुर, कोठा, लेखपाल हेमंत कुमार मूल लेखपाल क्षेत्र नरसेना अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र सिरकी दममू, दरियापुर लेखपाल अंकित बाबू सक्सेना को मूल लेखपाल क्षेत्र सगराय अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र हिंडोर ज्ञानेंद्र कुमार यादव मूल लेखपाल क्षेत्र परसोना अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र मुहम्मदपुर ऊदां, कस्बा हमूपुर चमरपुरा केशव कुमार को मूल लेखपाल क्षेत्र भूड खितौरा अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र भगतपुर, जरारा, लेखपाल मुकेश कुमार को मूल लेखपाल क्षेत्र खुखनिया जौजे अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र सुल्तानपुर टप्पा अहमदनगर, इब्राहिमपुर गढी, लेखपाल राकेश कुमार को मूल लेखपाल क्षेत्र करियाबैन अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र रदनौल अजीजपुर, नैनोल बागवाला, लेखपाल मनोहर सिंह मूल लेखपाल क्षेत्र हरदतपुर अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र अमनपुर, सिरसा खुर्द, कार्य क्षेत्र सौपे गए हैं।
तहसीलदार शर्मनानंद ने अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र पर तैनात किए गए लेखपालों को तत्काल कार्य भार ग्रहण करने की निर्देश दिए।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply