RRB UG Result 2025 कभी भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार सीबीटी-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आरआरबी की ओर से कुल 3693 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जल्द ही जारी होगा NTPC CBT का रिजल्ट, यहां rrbcdg.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
इस दिन हुई थी RRB UG Result 2025 परीक्षा
आरआरबी की ओर से RRB NTPC UG 2025 सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07 अगस्त से 09 सितंबर, 2025 के बीच किया गया था। साथ ही बोर्ड की ओर से 16 सितंबर, 2025 को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की गई थी, जिसके लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का 20 सितंबर, 2025 तक मौका दिया गया था।

