अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 7 की मौत

On: July 1, 2026 9:36 AM
Follow Us:
dausa-delhi
---Advertisement---

दौसा: राजस्थान के दौसा में एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 15लोग घायल हो गए। हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से इंदौर जा रही बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे।

बस में सवार अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के रहनेवाले
कोलावा थाना क्षेत्र के द्वारपुरा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कई यात्री आग में झुलस गए जबकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों और राहत दल के लोगों ने बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और मेडिकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया जिससे एंबुलेंस घटनास्थल से सीधे दौसा जिला अस्पताल पहुंचा सकी।

हादसे के चलते एक्सप्रेस वे के ट्रैफिक पर असर
इस हादसे के चलते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट करके राहत और बचाव कार्य के लिए रास्ता खाली कराया। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है। वहीं प्रशासन मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply