अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फ्लाइट लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त ने सेवानिवृत्त हवलदार के विरुद्ध जानलेवा हमले,धमकी देने तथा ग्राम में पहुंचने पर बाधा उत्पन्न करने के मामले की कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

On: August 25, 2025 7:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फ्लाइट लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त ने सेवानिवृत्त हवलदार के विरुद्ध जानलेवा हमले,धमकी देने तथा ग्राम में पहुंचने पर बाधा उत्पन्न करने के मामले की कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को फ्लाइट लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त रूपा राठौर गौड निवासी फ्लैट नंबर 129/c 2 एफ सरदार बलवंत सिंह मार्ग बरेली ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति भारतीय वायु सेवा नौसेना में 40 वर्ष तक सेवा दे चुके हैं।उनके ही परिवार के रतीभान सिंह राठौड़ जो भारतीय सेवा में हवलदार पद से सेवानिवृत है उनके द्धारा उन पर जानलेवा हमला एवं धमकी दी जाती है।तथा उनके द्धारा मेरे पैतृक गांव गुराई में जाने पर हमेशा बाधा उत्पन्न की जाती है।और हमारे मन में भय वातावरण पैदा किया जाता है जो हमारे मान सम्मान की विपरीत है।

पीड़ित फ्लाइट लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त रूपा राठौर गौड के प्रार्थना पत्र पर भारतीय सेवा के हवलदार पद से सेवानिवृत्त रतीभान सिंह राठौर के विरुद्ध मामले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना उझानी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए जिस पर थाना कोतवाली उझानी पुलिस ने आरोपी रतीभान सिंह राठौर के विरुद्ध अपराध संख्या 366 धारा 351/2 324/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply