अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमेरिका के रिएक्‍शन के बाद पता चलेगी पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई वार्ता की सच्‍चाई : Rashid Alvi

On: June 19, 2025 9:48 AM
Follow Us:
Rashid Alvi
---Advertisement---

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rashid Alvi ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत पर संदेह जताते हुए कहा कि अमेरिका की प्रतिक्रिया के बाद सच्‍चाई का पता चलेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, ट्रंप से बातचीत में पीएम मोदी ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत ने कभी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की है और भविष्य में भी ऐसी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा।

amroha-news-today/अमरोहा :घर के अंदर एक ही कमरे में सो रहे सात व्यक्तियों में से पांच की मौत,

Rashid Alvi ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान दोनों विश्व नेताओं के बीच वार्ता की सराहना की, लेकिन यह भी कहा कि अमेरिका की तरफ से प्रतिक्रिया आने के बाद ही सच्‍चाई का पता चल पाएगा। Rashid Alvi ने कहा, “यह बहुत अच्छी बात है कि दोनों नेताओं ने बातचीत की है। कनाडा में राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से मिले भी नहीं, बिना मिले ही वापस अपने देश चले गए।”

उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद अमेरिका की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हमें इंतजार रहेगा कि अमेरिका इस बातचीत पर क्या कहता है। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत की जानकारी भारत के गृह सचिव ने दी है। गृह सचिव ने पहले भी कहा था कि भारत ने पाकिस्‍तान पर हमला करने से पहले बता दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने यू-टर्न ले लिया। गृह सचिव के बयान पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

दूसरी तरफ, उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि कनाडा के सांसदों ने जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करने का विरोध किया है। उन्‍होंने कहा कि यह बेइज्‍जती प्रधानमंत्री की नहीं, बल्कि भारत की है। प्रधानमंत्री मोदी इस बात को कैसे स्‍पष्‍ट करेंगे कि सीजफायर अमेरिका के दबाव में नहीं किया गया है।

Rashid Alvi अमेरिका की प्रतिक्रिया के बाद सच्‍चाई का पता चलेगा

उन्‍होंने सीजफायर लागू करने के सवाल पर कहा कि सीजफायर को लेकर राजनीतिक स्तर पर कोई बात नहीं हुई है। आप कह रहे हैं कि पाकिस्‍तान के डीजीएमओ के फोन के बाद सीजफायर लागू करने का फैसला दोनों देशों ने लिया है। देश की जनता को धोखा दिया जा रहा है, उन्‍हें अंधेरे में रख रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply