अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ranchi में 4.35 करोड़ का प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा जब्त, तस्कर की तलाश जारी

On: June 14, 2025 8:35 PM
Follow Us:
Ranchi
---Advertisement---

रांची। झारखंड की राजधानी Ranchi में पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में छापेमारी कर 2,900 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया। डोडा की प्रोसेसिंग कर अफीम और ब्राउन शुगर बनाई जाती है। जिस मकान से यह मादक पदार्थ बरामद किया गया है, वह मेठो मुंडा नामक व्यक्ति का है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Ranchi : बीआईटी छात्र की मौत की जांच पर हाईकोर्ट नाराज, डीजीपी, कुलपति समेत अन्य अधिकारी तलब

Ranchi के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि खरसीदाग इलाके में एक मकान में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। इसके सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

टीम ने मेठो मुंडा के घर पर छापेमारी की तो वहां कोई नहीं मिला। घर में ताला बंद था। इसके बाद टीम ने स्थानीय गवाहों और छापेमारी दल में शामिल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उक्त घर का ताला तोड़कर जांच की तो कुल 100 बोरों में रखा गया डोडा बरामद किया गया।

Ranchi रामद डोडा का अनुमानित बाजार मूल्य चार करोड़ 35 लाख रुपए 

पुलिस के अनुसार, बरामद डोडा का अनुमानित बाजार मूल्य चार करोड़ 35 लाख रुपए है। इस मामले में नामकुम थाने में कांड संख्या 184/25 और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मकान मालिक और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!