अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मंदिर परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पुजारी का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

On: June 20, 2026 5:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मंदिर परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पुजारी का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सोवरनपुर के बाहर मुख्य मार्ग स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में शनिवार सुबह पुजारी चंद्रपाल का शव मंदिर परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई।मृतक के तहेरे भाई सत्यदेव ने आरोप लगाया कि चंद्रपाल पिछले करीब 20 वर्षों से मंदिर की सेवा, देखरेख और पूजा-अर्चना कर रहे थे।उनका कहना है कि शुक्रवार देर रात किसी ने उनकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। चंद्रपाल अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।

उनकी दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है।बड़े पुत्र नीलकमल भी विवाहित हैं,जबकि छोटे पुत्र हेमंत कमल अविवाहित हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply