अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा सरकार में निर्दोषों को प्रताड़ित कर रही है पुलिस: Akhilesh Yadav

On: January 21, 2025 6:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय निर्दोषों को प्रताड़ित कर उनकी जान ले रही है।
अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कि भाजपा सरकार में लोग सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हत्या, लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अपराधी दिन दहाड़े हत्याएं कर रहे है। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है। सोमवार को सपा नेता इशरत अली की दिन दहाड़े बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। कासगंज में रिटायर्ड एडीएम राजेन्द्र प्रसाद कश्यप की हत्या हो गयी। गाजियाबाद में बदमाशों ने रूपये से भरा बैग लूट लिया। पूरे-प्रदेश में हर दिन अपराध की सैकड़ों घटनाएं हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Akhilesh Yadav ने महाकुंभ में वीआईपी लोगों को महत्व देने पर उठाए सवाल
Akhilesh Yadav ने कहा कि सरकार का कानून- व्यवस्था और पुलिस का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। भाजपा सरकार में पुलिस से जनता का भरोसा उठ गया है। इस सरकार में पुलिस मदद के बजाय लूट रही है। कानपुर में डायल 112 पर मदद के लिए फोन मिलाने पर पहुंचे पुलिस वालों ने पीड़ित की ही पिटाई कर पैसे छीन लिए। इसी तरह से पुलिस में हिरासत में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सरकार में पुलिस रक्षक की जगह भक्षक बन गई है। अन्याय करने वाली भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में है। जनता भाजपा के अन्याय, उत्पीड़न को देख रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment