अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Narendra Modi ने हरियाणा को दी सड़कों समेत 2,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

On: August 18, 2025 4:15 PM
Follow Us:
PM Narendra Modi
---Advertisement---

चंडीगढ़। PM Narendra Modi ने आज हरियाणा को ₹2,000 करोड़ की लागत वाली दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के तहत सोनीपत और बहादुरगढ़ के लिए दो नए 4-लेन संपर्क मार्गों का निर्माण शामिल है, जिससे एनसीआर की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

PM Narendra Modi ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन परियोजनाओं के लिए PM Narendra Modi का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह दिन हरियाणा के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाली ₹11,000 करोड़ की 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिनमें से दो परियोजनाओं से हरियाणा को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि इन परियोजनाओं से सोनीपत, बहादुरगढ़, गुरुग्राम और मानेसर की दिल्ली एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी, जिससे न केवल निर्यात, आयात और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इन पहलों से प्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास की नई दिशा मिलेगी और हरियाणा का योगदान राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में और अधिक सशक्त होगा। मुख्यमंत्री ने ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की।

PM Narendra Modi ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना

PM Narendra Modi ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में युवाओं को पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में ‘पर्ची-खर्ची’ से नौकरियां मिलती थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक लाखों युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं, और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!