अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi का युवाओं को राजनीति में आने का न्योता: “वंशवादियों को राजनीति से दूर रखना होगा”

On: December 10, 2024 9:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अहमदाबाद। PM Modi ने सोमवार को कहा कि युवाओं को राजनीति में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि इसे उन लोगों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता जो केवल वंशवाद की राजनीति में विश्वास करते हैं और इसे पारिवारिक संपत्ति मानते हैं।
दरअसल, साणंद शहर के पास लेखंबा गांव में रामकृष्ण मठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सिलसिले में एक नई शुरुआत करने के लिए स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिल्ली में युवा नेताओं का संवाद आयोजित किया जाएगा।

 

pm modi ने किया बीमा सखी योजना का शुभारंभ: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य

राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं की भागीदारी: PM Modi
अपने संबोधन में PM Modi ने कहा कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद का मानना था कि राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि हमारे युवा राजनीति में भी देश का नेतृत्व करें, क्योंकि हम इसे उन लोगों के हाथों में नहीं छोड़ सकते जो केवल वंशवाद की राजनीति में विश्वास करते हैं। हम राजनीति को उन सबके हाथों में नहीं सौंप सकते जो इसे अपने परिवार की संपत्ति मानते हैं। इसलिए हम एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply