PM Modi से देशवासियों की अपील, ‘पाकिस्तान के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई’

रांची-पंचकूला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद से देशभर के लोगों में गुस्सा है। लोगों ने PM Modi से अपील की है कि इस बार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में पाकिस्तान इस तरह की हरकत न कर पाए।

PM Modi आज 51,000 से अधिक युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची के लोगों ने रविवार को PM Modi के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा कार्यकर्ता संजय जायसवाल ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है।

वह इस कार्यक्रम के माध्यम से कई योजनाओं को नई-नई जानकारियों को हमारे बीच लेकर आते हैं। लेकिन, इस बार बहुत गुस्सा था। पहली बार मन की बात कार्यक्रम को इतने गुस्से से सुना है। क्योंकि, अभी कुछ दिन पहले ही पहलगाम में हमारे निर्दोष भारतीयों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया।

महिला के सामने उसका पति, मां के सामने उसके बेटे की हत्या कर दी गई। ऐसे आतंकियों को खदेड़ने का वक्त आ गया है। पीएम मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में आतंकियों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

भाजपा कार्यकर्ता चिंता देवी ने कहा कि इस बार मन अंदर से दुखी है। जिस तरह से पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर हमारे लोगों को मौत के घाट उतारा है। वह घटना याद कर दिल रोता है। हम PM Modi से मांग करते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

भाजपा कार्यकर्ता आशा देवी ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसे लोग भी उस आतंकी घटना में मारे गए, जिनकी अभी हाल ही में शादी हुई थी। जिन आतंकियों ने हमारे लोगों को मारा है। हमारी सरकार उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले। पाकिस्तान को इस बार सबक सिखाना जरूरी है।

PM Modi पहलगाम में निहत्थे भारतीयों के संग हुई बर्बरता की पीड़ा हम सभी के मन में

दूसरी ओर पंचकूला में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “पहलगाम में निहत्थे भारतीयों के संग हुई बर्बरता की पीड़ा हम सभी के मन में है। PM Modi ने मन की बात कार्यक्रम में इसी पीड़ा को अपने शब्दों में व्यक्त किया।

आज हर भारतीय का खून खौल रहा है, आतंकियों और उनके आकाओं के विरुद्ध आक्रोश भारत समेत पूरी दुनिया में है। इस जघन्य हत्याकांड की निंदा तथा आतंकवादियों के विरुद्ध इस लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।”

Leave a Comment