अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘विदेशों से PM Modi और भारत विरोधी नैरेटिव गढ़वा रहे राहुल गांधी’, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

On: November 28, 2025 5:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

PM Modi  : भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर, अमेरिका और अन्य देशों में बनाए गए इंटरनेट मीडिया अकाउंट राहुल गांधी और वामपंथियों के इशारे पर भारत विरोधी माहौल यानी एंटी इंडिया नैरेटिव बना रहे हैं। लोगों को देश के खिलाफ भड़का रहे हैं। पार्टी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा का एक्स अकाउंट भी अमेरिका में स्थित है।

PM Modi का बड़ा एलान, प्राइवेट कंपनियों के लिए खुलेगा न्यूक्लियर सेक्टर; बताया 2047 का टारगेट

भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला
भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कई एक्स अकाउंट दिखाए, जिनके बारे में उन्होंने आरोप लगाया कि वे विदेश से बनाए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों सहित कई मुद्दों पर चुनाव आयोग, भाजपा-आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया अभियानों का प्रदर्शन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply