अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘निवेश के लिए बहुत अच्छे हैं भारत के बंदरगाह’, PM Modi वैश्विक निवेशकों को न्योता

On: October 31, 2025 10:55 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। इंडिया मैरिटाइम वीक-2025 में शामिल होकर समुद्री क्षेत्र में भारत की प्रगति की गति से PM Modi संतुष्ट नजर आए। इस दिशा में अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने वैश्विक निवेशकों को निवेश का न्योता दिया।

एकता दिवस: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य परेड, PM Modi ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर दी श्रद्धांजलि

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के अगले दिन गुरुवार को उन्होंने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर लिखा- ‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत के बंदरगाह निवेश के लिए बहुत ही अच्छे हैं। हमारे पास बहुत लंबी तटीय रेखा है, रणनीतिक वैश्विक व्यापार मार्ग हैं, विश्वस्तरीय बंदरगाह हैं और हमारे पास ब्लू इकोनामी के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण भी है। हमारे पास बुनियादी ढांचा, नवाचार और इरादे हैं। हमारे युवाओं की बदौलत हमारा पारिस्थितिकी तंत्र नवाचार के लिए तैयार है। आइए, भारत में निवेश करें।’

‘भारत के समुद्री क्षेत्र से मुंबई का गहरा संबंध’ PM Modi

पीएम मोदी ने लिखा कि मुंबई का भारत के समुद्री क्षेत्र से गहरा संबंध है। छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ इसके ऐतिहासिक संबंध हैं और आज यहां एक जीवंत बंदरगाह अवसंरचना है। यह हमारे राष्ट्र का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है।

प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात और प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत की जानकारी देते हुए पीएम ने बताया कि इन मुलाकातों में बंदरगाह आधारित विकास को आगे बढ़ाने में भारत के प्रति आशावाद देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!