अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

’21वीं सदी हमारी है’, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में बोले PM Modi ; एक्ट ईस्ट नीति का किया जिक्र

On: October 27, 2025 5:28 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन 2025 में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने थाईलैंड की क्वीन मदर के निधन पर संवेदना प्रकट की और आसियान देशों के साथ भारत के सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों का भी जिक्र किया।

छठ महापर्व देता है सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा: PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि अनिश्चितता के इस दौर में भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी निरंतर मजबूत हुई है। हमारी मज़बूत साझेदारी वैश्विक स्थिरता और विकास का आधार बनकर उभर रही है। पीएम मोदी ने 2026 को ‘आसियान-भारत समुद्री सहयोग का वर्ष’ भी घोषित किया।

‘आसियान भागीदारों के साथ हमेशा मजबूती से खड़े’ PM Modi

PM Modi ने कहा, ‘इस वर्ष आसियान शिखर सम्मेलन का विषय ‘समावेशीपन और स्थिरता’ है। यह विषय हमारे साझा प्रयासों में स्पष्ट रूप से दिखती है, चाहे वह डिजिटल समावेशन हो या वर्तमान चुनौतियों के बीच खाद्य सुरक्षा और लचीली आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करना। भारत इसका समर्थन करता है और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत हर आपदा में अपने आसियान भागीदारों के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहा है।’

PM Modi ने कहा, ‘HADR, समुद्री सुरक्षा और नीली अर्थव्यवस्था में हमारा सहयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए हम 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग का वर्ष घोषित करते हैं। इसके साथ ही, हम शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और साइबर सुरक्षा में द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूती से बढ़ावा दे रहे हैं। 21वीं सदी हमारी सदी है। यह भारत और आसियान की सदी है। मुझे विश्वास है कि आसियान सामुदायिक विज़न 2045 और विकसित भारत 2047 का उद्देश्य पूरी मानवता के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगा।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply