अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अगले सौ साल तक बिहार नहीं भूलेगा जंगलराज, PM Modi ने विपक्ष पर साधा निशाना

On: October 24, 2025 8:03 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi ने गुरुवार को परोक्ष तौर पर राजद पर हमला करते हुए कहा बिहार के लोग अगले 100 वर्षों तक जंगराज के कुकर्मों को नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने गलत कामों को छिपाने की चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन लोग उन्हें माफ करनेवाले नहीं हैं। मोदी ने विपक्षी गठबंधन को लठबंधन भी बताया और कहा कि इनके नेता दिल्ली से लेकर बिहार तक जमानत पर बाहर चल रहे हैं।

PM Modi ने गाजा शांति समझौते के लिए ट्रंप-नेतन्याहू को दी बधाई, भारत-अमेरिका व्यापार पर की चर्चा

नमो एप पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत में PM Modi ने कहा कि नीतीश जी और राजग मिलकर बिहार को जंगलराज से उबारने और बिहार में कानून का राज स्थापित करने में जुटे हुए हैं। लोग खुद को बिहारी कहलाने में गर्व महसूस करने लगे हैं। पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के दिन राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को गठबंधन कहते हैं, बिहार की जनता उन्हें लठबंधन कहती है। वे केवल लाठी चलाना और लड़ना जानते हैं। लठबंधन के लोगों के लिए उनका अपना हित सर्वोपरि है।

नक्सलवाद और माओवादी आतंकवाद से पीडि़त है युवा PM Modi

PM Modi ने कहा कि दशकों से देश और बिहार के युवा नक्सलवाद और माओवादी आतंकवाद से पीडि़त रहे। लेकिन इन लोगों ने आपके हित से ज्यादा अपने हित को प्राथमिकता दी। वे माओवादी आतंक की मदद से चुनाव जीतते रहे। मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि पूरे देश में वोट की ताकत को बिहार के भाइयों और बहनों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। यही कारण है कि एक बार जंगलराज को हटाने के बाद वे नहीं चाहते कि यह फिर से वापस आए।

पीएम ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से ये सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य के बड़े बुजुर्ग युवाओं को जंगल राज के दौरान हुए अत्याचारों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के सभी युवाओं से कहूंगा कि वे हर बूथ पर लोगों को इकट्ठा करें और उस क्षेत्र के बुजुर्गों को बुलाकर जंगल राज की पुरानी कहानियां सभी को बताएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!