PM Modi ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में भाग लेते हुए घुसपैठियों के मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और सामाजिक सद्भाव को जनसांख्यिकीय बदलाव लाने वाले घुसपैठियों से खतरा है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में भी घुसपैठियों से नागरिकों की रक्षा करने की बात कही थी।
छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय डीजीपी-आइजीपी सम्मेलन, PM Modi और गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल
आरएसएस के खिलाफ साजिश : PM Modi
नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आरएसएस के 100 साल को राष्ट्र साधना का 100 साल बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से समय समय पर आरएसएस के खिलाफ साजिश रची गई, उसे कुचलने की कोशिश की गई।

