PM Modi ने महाष्टमी के अवसर पर दिल्ली के चित्तरंजन पार्क स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली और मां दुर्गा के दर्शन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के सचिव ने बताया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री को पारंपरिक बालूचरी पटका भेंट किया गया। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने करीब आधा घंटा बिताया।
PM Modi संघ के शताब्दी वर्ष के लिए डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे
PM Modi ने महाष्टमी के अवसर पर दिल्ली के चित्तरंजन पार्क स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की
पारंपरिक बालूचरी पटका भेंट किया
प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले मंदिर में मां काली के दर्शन कर विधिवत पूजन किया। इसके बाद वे पंडाल में पहुंचे और वहां मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

