अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘AI बदल रहा हमारी जिंदगी, पेरिस समिट में PM Modi ने ‘India AI’ मिशन को लेकर कही ये बात

On: February 11, 2025 6:20 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

पेरिस- PM Modi ने फ्रांस में ‘एआई एक्शन समिट’ के दौरान अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत सी चीजों को बेहतर बना कर लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है।

PM Modi के अमेरिकी दौरे से वापसी के बाद दिल्ली में शपथ लेंगे नए CM

 

 

PM Modi ‘एआई एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें विकास लक्ष्यों की यात्रा आसान और तेज हो

पेरिस के ग्रैंड पैलेस में आयोजित सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, “शासन का मतलब सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करना भी है, खास तौर पर ग्लोबल साउथ में। एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत सी चीजों को बेहतर करके लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘एआई एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें विकास लक्ष्यों की यात्रा आसान और तेज हो जाए। ऐसा करने के लिए, हमें संसाधनों और प्रतिभाओं को एक साथ लाना होगा। हमें ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाए। हमें पूर्वाग्रहों से मुक्त गुणवत्तापूर्ण डाटा सेट बनाना होगा…”

PM Modi इस समय भारत एआई को अपनाने में दुनिया के कई देशों का नेतृत्व कर रहा

पीएम मोदी ने इसके बाद भारत के India AI मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय भारत एआई को अपनाने में दुनिया के कई देशों का नेतृत्व कर रहा है। पीएम मोदी ने भारत में एआई के सकारात्मक इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में एआई ऐप को जनता की सेवा करने के लिए डेवलप कर रहे हैं। भारत में एआई के डेटा प्राइवेसी को लेकर भी कई कदम उठाए गए हैं। हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा एआई टैलेंट है। भारत खुद का लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) तैयार कर रहा है। हमारे पास एक यूनीक पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल है, जो संसाधनों को अफोर्डेबल कॉस्ट पर पब्लिक के लिए उपलब्ध कराता है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply