नई दिल्ली। PM Modi ने रविवार को साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की तीन देशों की यात्रा पर जाने से पहले एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए वैश्विक समझ को बढ़ाने का एक अवसर है।
5 दिनों में 3 देशों का दौरा करेंगे PM Modi, कनाडा में G7 समिट में भी लेंगे हिस्सा
नरेंद्र मोदी डॉट इन पर PM Modi का बयान जारी किया गया है। लिखा है, “आज मैं साइप्रस गणराज्य, कनाडा और क्रोएशिया की तीन देशों की यात्रा पर जा रहा हूं। 15-16 जून को मैं राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर साइप्रस गणराज्य का दौरा करूंगा।
साइप्रस भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। यह यात्रा ऐतिहासिक बंधनों को मजबूत करने और व्यापार, निवेश, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में हमारे संबंधों का विस्तार करने और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करती है।”
जारी बयान में आगे कहा, “मैं साइप्रस से, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस की यात्रा करूंगा। शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों और वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए मंच उपलब्ध होगा। मैं साझेदार देशों के नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।”
PM Modi यह आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए वैश्विक समझ को बढ़ाने का एक अवसर है
“18 जून को PM Modi क्रोएशिया गणराज्य की अपनी यात्रा तथा राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच और प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लॅकोविच के साथ बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुराने घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा के रूप में, यह पारस्परिक हितों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के लिए नए रास्ते खोलेगी।”

