अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बलिदानी मोहित के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा सभानगर

On: July 28, 2024 1:40 PM
Follow Us:
Sdsdsd
---Advertisement---

बलिदानी मोहित के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा सभानगर

बदायूं जनपद के रहने वाले सेना के जवान मोहित राठौर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों के हमले में बलिदान हो गए थे। सैनिक के बलिदान की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शनिवार शाम बरेली लाया गया। वहां से उनके गांव सभानगर लाया गया। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इस्लामगर से उनके गांव तक पुष्पवर्षा कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।

Fddfdf
इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सभानगर निवासी मोहित राठौर का शुक्रवार रात कुपवाड़ा में घुसपैठियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हो गया था। शनिवार देर शाम तक उनका पार्थिव शरीर बरेली हवाई जहाज से लाया गया। जहां से रविवार सुबह सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर बदायूं पहुंचे। इससे पहले इस्लामनगर से सभानगर गांव तक लोगों की भीड़ जुट गई। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए सड़क पर जगह-जगह लोग जुट गए थे। लोगों ने फूल बरसाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए तमाम नेता और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंचे।

Dsddsdsd
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। मोहित 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। करीब दो साल पहले ही मोहित की शादी हुई थी। बलिदान की खबर मिलते ही उनकी पत्नी रूचि का रो-रोकर बेसुध हो गई। रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply