अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Panipat News-ईद मनाकर घूमने निकले तीन भाइयों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार, एक की मौत

On: May 29, 2026 2:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 Panipat News-पानीपत : पानीपत शहर की विद्यानंद कॉलोनी में गुरुवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में दूसरे पक्ष द्वारा किए गए ताबड़तोड़ चाकूबाजी के हमले में 3 युवकों को गंभीर चोटें आईं। ऊपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मृतक और घायल एक ही परिवार से हैं। तीनों आपस में भाई लगते हैं। जोकि ईंद मनाकर रात को पैदल घूमने निकले थे।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, विद्यानंद कॉलोनी में रहने वाले 2 पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। गुरुवार रात करीब 8:45 बजे इसी पुरानी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में उनके बीच तीखी कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों के साथ-साथ तेजधार चाकू निकल आए।

झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जुनैद, मेहताब और सईद को छाती और पेट में गहरे चाकू लगे, जिससे तीनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से आसानी से फरार हो गए।

आस-पास के लोगों ने तुरंत खून से लथपथ तीनों युवकों को पानीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जुनैद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मेहताब और सईद का आईसीयू (ICU) में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहले अस्पताल और फिर घटनास्थल विद्यानंद कॉलोनी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह (डेड हाउस) में रखवा दिया है। तनाव को देखते हुए विद्यानंद कॉलोनी में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply