अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर खुशहाली की कामना

On: June 17, 2023 12:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

केदारनाथ : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर आज श्री केदार धाम के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने आपदा में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए हवन भी किया। उन्होंने भगवान ईशानेश्वर के भी दर्शन किए।

10 वर्ष पूर्व केदारनाथ में आई त्रासदी

मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री केदार धाम में हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक चल रहे सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया उन्होंने दूसरे फेस के सभी पुनर्निर्माण कार्यों को इस साल के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व केदारनाथ में आई त्रासदी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाए जाने हेतु निर्देशित

 

केदारनाथ

Read More : उत्तराखंड से जुडी किसी भी अन्य जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री श्री धामी ने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे

आज बाबा केदार की कृपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छाशक्ति के कारण ही समस्त केदार पुरी दिव्य और भव्य रूप ले चुकी है और आगे भी कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने केदार धाम में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे हैं श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक विषम परिस्थितियों में यह कार्य रहे हैं, सभी श्रमिकों का विशेष ख्याल रखा जाए।

केदारनाथ

बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर बद्रीनाथ केदार समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, सचिव श्री विनय शंकर पांडे, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, अपर मुख्य कार्याधिकारी बद्री केदार मंदिर समिति योगेंद्र सिंह सहित श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!