अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Nuh Accident : कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 5 पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

On: May 5, 2026 1:42 PM
Follow Us:
Nuh Accident
---Advertisement---

Nuh Accident: नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 5 पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर से आ रही थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हरियाणा के नूंह में हादसे का शिकार हुए यूपी पुलिस के जवान.
उधर, हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मौके पर एंबुलेंस बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया. बताया जा रहा है कि दो सब इंस्पेक्टर,दो सिपाही और किसी केस के एक वादी की मौत हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये सभी किसी केस के सिलसिले में जा रहे थे.

तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव के अनुसार, हादसे में गाड़ी में सवार सभी मृतक उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे, जो जालौन जिले में तैनात थे. इस संबंध में जालौन के पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क कर लिया गया है. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply