अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शिक्षा में नया आयाम: Delhi government ने झिलमिल कॉलोनी स्कूल में बनाया आधुनिक ब्लॉक

On: January 4, 2025 3:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

4 जनवरी Delhi government  मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई ‘शिक्षा क्रांति’ ने शिक्षा व्यवस्था को परिवर्तित कर दिया है और अब बच्चों के पास अवसरों की कोई कमी नहीं है।
झिलमिल कॉलोनी में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक नए शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन करते हुए आतिशी ने कहा कि नए भवन का महत्व तब नजर आता है जब वहां पढ़ने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई देती है।
जिस ब्लाक का उद्घाटन किया गया है उसमें 25 कक्षाएं और छह उन्नत प्रयोगशालाओं समेत 45 कमरे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं का उद्देश्य छात्रों को जीव विज्ञान जैसे विषयों का गहन अध्ययन करने तथा चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने में सक्षम बनाना है।

 

 

 

 

 

 

Farmers Protest: हरियाणा के इन जिलों में बढ़ाया गया इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का समय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा, ‘‘इस भवन का महत्व तब स्पष्ट होता है जब आप यहां पढ़ने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखते हैं। जैसे ही हम स्कूल में दाखिल हुए, हमने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शनी लगाते देखा और उनका उत्साह दर्शाता है कि यह नया ब्लॉक उनके लिए कितना सार्थक है।’’

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!