अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डेढ़ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक की हत्या का खुलासा..

On: September 26, 2025 8:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डेढ़ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक की हत्या का खुलासा..

घटना के नामजद दो आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार रुपये के लेन-देन में दिया गया वारदात को दिया गया अंजाम

सहसवान (बदायू) सहसवान कोतवाली क्षेत्र के हरदत्तपुर से घूरनपुर जाने वाले मार्ग पर, गडोलिया पट्टी तासोल रोड के पास ईख के खेत में एक सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ था। शव के पास मिले कपड़े और जूतों के आधार पर उसकी शिनाख्त करीब डेढ़ माह पूर्व लापता हुए युवक आकिल के रूप में की गई। मृतक आकिल के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पेशे से ड्राइवर था। और दिल्ली में कैंटर चलाता था।

मोहर्रम के मौके पर वह घर आया था।और करीब डेढ़ माह पहले दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था।इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा और वह लापता हो गया।काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने 15 सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।बाद में भाई द्धारा ग्राम के ही दो व्यक्तियों पर भाई आकिल डेढ़ माह पूर्व बुला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए 24 सितंबर की रात 11:31 पर अपराध संख्या 401 पर मामले को अपहरण की धारा में बदल दिया गया।

ईख के खेत से बरामद शव की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।आकिल की हत्या 45 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में की गई थी।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 11 अगस्त 2025 को बहाने से आकिल को घर से बुलाया। इसके बाद वे उसे काम से बदायूँ ज़िले के कस्वा ककराला ले गया और थोड़ी देर बाद वापस लौटा। वापसी पर आकिल ने अभियुक्त इस्तकार से अपने 45 हजार रुपए के उधार का तगादा किया।इसी रंजिश में उसकी हत्या की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दे दिया गया।रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply