अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mumbai : सिंगर शबाब साबरी, कशिश सिन्हा की आवाज़ में लेखक दीपक देसाई के 2 गीत रिकॉर्ड, संगीतकार दिलीप सेन, डायरेक्टर डॉ. कृष्णा चौहान

On: August 13, 2025 9:24 AM
Follow Us:
Mumbai
---Advertisement---

Mumbai ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – सलमान खान की फ़िल्म दबंग का गीत हमका पीनी है, फ़िल्म जय हो का “तेरे नैना” और “बोल बच्चन” के गीत “चलाओ न नैनो के बाण” जैसे सुपर हिट गीतों के सिंगर शबाब साबरी ने Mumbai के दिलीप सेन के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में दो गीत रिकॉर्ड किए । जिनका संगीत दिलीप सेन ने दिया है। इन गीतों को दीपक देसाई ने लिखा है । डॉ कृष्णा चौहान इसके वीडियो का निर्देशन करेंगे जो 15 अगस्त को होने वाले Mumbai बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2025 मे लॉन्च किए जाएंगे ।

Mumbai : एस.के. तिवारी की फिल्म “तिवारी सरकार” चंद्रशेखर आजाद की असली पहचान को समर्पित एक ऐतिहासिक फिल्म है ।

दीपक देसाई की पुस्तक “यादों के गुब्बारे” मे यह गीत प्रकाशित हैं । जिन्हें दिलीप सेन ने कंपोज किया है। एक ड्यूट सांग उभरती गायिका कशिश सिन्हा ने शबाब साबरी के साथ गाया है। इस गीत की रिकॉर्डिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंगर शबाब साबरी ने कहा, कि दोनों गीत बहुत ही अच्छे गीत है।

संगीतकार दिलीप सेन ने इसकी कम्पोज़िशन बहुत ही प्यारी बनाई है और कृष्णा चौहान इस सॉन्ग को डायरेक्ट कर रहे हैं। गीतकार दीपक देसाई ने बड़े खूबसूरत लिरिक्स लिखे हैं। जो श्रोताओं और दर्शकों को अवश्य पसन्द आएंगे। नई गायिका कशिश सिन्हा की आवाज में भी कशिश है।

कवि और गीतकार दीपक देसाई ने कहा, कि दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन जी ने मेरी किताब मे छपी कविताओ को बहुत बेहतरीन तरीके से धुन में ढाल दिया। शबाब साबरी ने अपनी आवाज से इस गीत को बेमिसाल बना दिया है। कशिश सिन्हा ने भी अपनी गायकी का हुनर दिखाया।

मेरी किताब “यादों के गुब्बारे” के कवर पेज पर मॉडल कशिश खण्डेलवाल हैं । संगीतकार दिलीप सेन ने कहा कि जिस आकर्षक ढंग से दीपक देसाई ने दोनों गीत लिखे हैं मुझे उम्मीद है कि उसे दर्शक जरूर सुनेंगे, पसन्द करेंगे। शबाब साबरी ने बेहतरीन काम किया है। दीपक देसाई ने एक गीत महाराष्ट्र राज्य पर लिखा है वहीँ दूसरा गीत अमिताभ बच्चन के पिता महान कवि हरिवंशराय बच्चन पर है।

Mumbai दीपक देसाई की पुस्तक “यादों के गुब्बारे” मे यह गीत प्रकाशित हैं 

नई आवाज कशिश सिन्हा के अंदर बहुत आत्मविश्वास झलकता है। देश के मशहूर राइटर और कवि दीपक देसाई को लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 सहित कई पुरूस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस गीत की रिकार्डिंग के लिए दीपक देसाई ने डॉ कृष्णा चौहान का आभार जताया। लेखक दीपक देसाई की नई पुस्तक यादों के गुब्बारे पाठकों को खूब पसंद आ रही है। साहित्य के क्षेत्र में दीपक देसाई का नाम बहुत महत्ता रखता है।

वह कवि के रूप में भी सफल हैं और उनकी कविताएं दिलों को छूती है। गीत रिकार्डिंग के अवसर पर पब्लिसिटी डिज़ाइनर आर राजपाल और लेखक पी. के. गुप्ता भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

entertainment news-न्यूज़ एंकरिंग से लेकर फिल्मों तक… नागपुर की उषा अमेसर ने मायानगरी में गाड़े सफलता के झंडे

J.P.T. प्रोडक्शन के ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में बिखरेगा सितारों का जलवा, ‘तारक मेहता…’ फेम जॉनी मिशरुद्दीन शेख होंगे मुख्य अतिथि

Entertainment news-दूरदर्शन के नए शो में जलवा बिखेरेंगी मुंबई की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मित्तल और उनकी बेटी मुश्कान मित्तल

मुंबई में सजेगी सितारों की महफिल: ‘प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ में चीफ गेस्ट होंगे बॉलीवुड एक्टर शहज़ाद आर खान

Pride of Excellence Awards 2026-तारक मेहता…’ फेम कमल घीमीराय बढ़ाएंगे “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026” की शान, होंगे VIP चीफ गेस्ट

Entertainment news-‘चाइल्ड किंग’ में रहस्यमयी ‘नीरा’ बनेंगी अभिनेत्री श्रीदीपा डे, कुकू FM के नए शो में लाएंगे बड़ा ट्विस्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!