अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mumbai : एस.के. तिवारी की फिल्म “तिवारी सरकार” चंद्रशेखर आजाद की असली पहचान को समर्पित एक ऐतिहासिक फिल्म है ।

On: August 7, 2025 7:55 AM
Follow Us:
Mumbai
---Advertisement---

Mumbai ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – बाॅलीवुड में सरकार और “सरकार राज” के बाद अब “तिवारी सरकार” नाम की ऐतिहासिक फिल्म चर्चा में है। यह फिल्म भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में चंद्रशेखर आजाद एक अमर नायक रहे हैं।

Mumbai : पृथ्वी तिवारी की फिल्म “छाया” की एडिटिंग मुंबई शुरू हुई

Mumbai : उन्होंने मात्र 15 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष शुरू किया और “आजाद” उपनाम धारण कर लिया। उनका असली नाम चंद्रशेखर सीताराम तिवारी था और उनके पिता का नाम सीताराम तिवारी था। जो आज की पीढ़ी के लिए बहुत कम ज्ञात है। चंद्रशेखर आजाद पर कई फिल्में बन चुकी हैं।

Mumbai : जिनमें “शहीद” (1965), “23 मार्च 1931: शहीद” (2002), “द लीजेंड ऑफ भगत सिंह” (2002),”शहीद-ए-आजम” (2002) और “शहीद चंद्रशेखर आजाद” (2020) उल्लेखनीय हैं। इन फिल्मों में मनमोहन, सनी देओल, अखिलेंद्र मिश्रा, राज जुत्शी और ऋषभ राज ने आजाद की भूमिका निभाई है। इन सभी फिल्मों ने चंद्रशेखर आजाद के अदम्य साहस,देशभक्ति और बलिदान को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। लेकिन “तिवारी सरकार” इन सभी से अलग और विशिष्ट होगी।

Mumbai पृथ्वी तिवारी की फिल्म “छाया” की एडिटिंग मुंबई शुरू हुई

ऐसा एस. के. तिवारी का कहना है।एस.के. तिवारी एक बहुआयामी कलाकार हैं – वे अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में पहचान बना चुके हैं। उनके पिता श्री बृजलाल तिवारी, एक प्रतिष्ठित वेदाचार्य और किसान थे। अपने जीवन में तमाम संघर्षों का सामना करने के बाद आज एस.के. तिवारी ने बाॅलीवुड में एक सशक्त उपस्थिति दर्ज की है।

उनका पहला म्यूजिक वीडियो “अधूरा तेरे बिन” ने बहुत लोकप्रियता हासिल की थी। हाल ही में टीपीएस म्यूजिक के तहत उनका एल्बम “ना पूछूंगा कोई भी सवाल” रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गीत को पीयूष शुक्ला ने गाया है और संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है। गाने में एस.के. तिवारी और चांदनी गुप्ता की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा है।

अब वह तिवारी सरकार फिल्म में स्वयं आजाद का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म निर्माण के साथ ही वे वेब सीरीज़ “सॉरी”, “कोतवाल” और “दासी” पर भी कार्य कर रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स में उनकी सह-कलाकार श्वेता सिंह हैं, जो प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में उभर रही हैं। एस.के. तिवारी के नेतृत्व में बन रही यह फिल्म “तिवारी सरकार” निश्चित ही इतिहास के एक अमूल्य पन्ने को पुनर्जीवित करेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस फिल्म का निर्माण तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। एस.के. तिवारी, जो सतना (म.प्र.) के रहने वाले हैं। वह कहते हैं कि, “तिवारी सरकार” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक युगपुरुष को श्रद्धांजलि है।उनके असली नाम, संघर्ष और बलिदान को पहचान देने का एक प्रयास भी है।

यह फिल्म न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को उजागर करेगी, बल्कि युवा पीढ़ी को अपने आजाद जैसे नायकों की असली पहचान से भी जोड़ेगी। एस.के. तिवारी आगे कहते हैं कि “मनोरंजन के साथ-साथ समाज को जागरूक करना भी सिनेमा की ज़िम्मेदारी है। मैं अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से सच्ची कहानियों को जनमानस तक पहुंचाना चाहता हूं।

Mumbai : पृथ्वी तिवारी की फिल्म “छाया” की एडिटिंग मुंबई शुरू हुई

फिल्म में आजाद की वैचारिक दृढ़ता, संगठनात्मक कुशलता और उनका ‘आजाद’ रहने का संकल्प बड़े ही प्रभावशाली रूप में सामने आता है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म न केवल सिनेमा प्रेमियों को, बल्कि इतिहास के विद्यार्थियों को भी गहराई से प्रभावित करेगी। नि:संदेह यह फिल्म “तिवारी सरकार” एक नई दृष्टि, एक नई सोच और एक नये प्रयास की फिल्म होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shah Rukh Khan की फिल्म ‘King’ की रिलीज डेट का ऐलान, 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में मचेगा धमाल, क्रिसमस पर होगा बड़ा एक्शन धमाका

Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में 51 करोड़ पार, 15 लाख से ज्यादा टिकट बिके

TV Actor अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन, सोते समय आया दौरा; ‘महिसागर’ सीरियल से मिली थी पहचान

हिंदी फिल्म जगत के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन

Ramayana Movie: पाकिस्तान में भी छाया रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जादू, कराची के मंदिर में लगा पोस्टर, पाकिस्तानी हिंदुओं ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री

Leave a Comment