अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रेमी से फोन पर बात करते हुए पकड़ा तो पत्नी ने तीन मासूम बच्चों को मार डाला

On: May 27, 2026 7:54 PM
Follow Us:
Haryana news-
---Advertisement---

वलसाड: वलसाड जिले के उमरगांव तहसील में एक महिला ने तीन बच्चों की हत्या कर खुद जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सरीगांव पुलिस थाना इलाके के पाली करमबेली गांव में महिला ने 9 महीने के दो जुड़वा बच्चे और दो साल की बच्ची को मार डाला और खुद भी फिनाइल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। उसे वलसाड के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रेम- प्रसंग को लेकर हुआ पति से विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार को निशा बेन का पति के साथ झगड़ा हुआ था। इसका कारण यह था कि निशा मोबाइल फोन पर एक युवक से बात कर रही थी। पति ने मोबाइल चेक किया गया तो शक आधार पर उनका झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पति पत्नी के बीच हाथापाई हो गई।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला का किसी मराठी लड़के के साथ संबंध है। वह उसे रोजाना मेसेज करती थी। फोन पर भी दोनों के बीच बात होती थी। पति ने इसका विरोध किया तो निशा ने तीनों बच्चों को दुपट्टे और तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी।

गुस्से में आकर बच्चों को मार डाला

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद महिला ने गुस्से और मानसिक तनाव में आकर कथित तौर पर यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों और गांव वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि घर से फोरेंसिक सबूत जुटाए जा रहे हैं। बच्चों के पिता संजय जहाजों पर काम करते हैं और हाल ही में घर लौटे थे।

तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply