अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Moradabad News : RTI के तहत प्रवेश प्रक्रिया को लेकर हुई बड़ी बैठक

On: December 22, 2025 8:19 PM
Follow Us:
Moradabad News
---Advertisement---

Moradabad News : मुरादाबाद। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा-12(1)(ग) के अंतर्गत आने वाले गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होने से पूर्व आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

यू-डाइस प्लस के आधार पर आरटीई पोर्टल पर मैपिंग के निर्देश

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा-12(1)(ग) के अंतर्गत आने वाले समस्त गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मैपिंग UDISE PLUS पोर्टल के आधार पर आरटीई-25 पोर्टल पर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाए, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकास खण्ड में विद्यालयों की मैपिंग एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि इस संबंध में प्रमाण पत्र तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए।

बंद हो चुके विद्यालयों को पोर्टल से हटाने के आदेश

बैठक के दौरान सीडीओ ने निर्देश दिए कि आरटीई-25 पोर्टल पर दर्ज ऐसे विद्यालय, जो वर्तमान में बंद हो चुके हैं, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होने से पूर्व पोर्टल से हटाया जाए, जिससे पात्र छात्रों को सही विकल्प उपलब्ध हो सकें।

अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन की रही सहभागिता

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विमलेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र एवं बिलारी, जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) के साथ-साथ प्रमुख विद्यालयों—सी.एल. गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, सेंट मीरा एकेडमी, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha Education Update : चन्दनपुर खादर BRC में शिक्षकों की बड़ी बैठक 

Social Campaign : “ना बाल विवाह करेंगे, ना होने देंगे”, ‘द आर्यन्स’ स्कूल में गूंजा सामाजिक सुधार का नारा 

Sahaswan news :- पंचवर्षीय वित्तीय वर्ष 2021 26 कार्यकाल में जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों क्षेत्र में कार्य नहीं हो पाया उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी ,   क्षेत्र पंचायत प्रमुख  :- कीर्ति यादव

Badaun news :- ब्राह्मण धर्मशाला बदायूं में ब्राह्मण महासभा का भव्य आयोजन ,महासभा के भव्य आयोजन की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज ने की

Amroha News- सिंचाई के दौरान काल बना नलकूप का स्टार्टर, करंट लगने से किसान की मौत 

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Leave a Reply

error: Content is protected !!