Mohan Yadav 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

Author name

February 17, 2025

भोपाल: मध्यप्रदेश के Mohan Yadav कल 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में 17 से 21 फरवरी तक भोपाल के बोट क्लब बड़ा तालाब में प्रतियोगिता आयोजित होगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 22 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय सशस्त्र बलों के 557 प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता की जायेगी। इसमें 132 महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगी। प्रतियोगिता में मेजबान मध्यप्रदेश पुलिस के अलावा असम, मणिपुर, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू एण्ड कश्मीर, ओडिशा, केरल, सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ, असम राईफल्स, आईटीबीपी, अण्डमान एवं निकोबार एवं चण्डीगढ़ की 22 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे है।

Dr. Mohan Yadav ने नर्मदापुरम से भोपाल तक ट्रेन से की यात्रा

 

 

 

 

Mohan Yadav पाँच दिवस तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में केनोइंग, क्याकिंग तथा रोइंग की कुल 27 स्पर्धाएं होंगी

पाँच दिवस तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में केनोइंग, क्याकिंग तथा रोइंग की कुल 27 स्पर्धाएं होंगी। इसमें कुल 360 पदकों (पुरुष वर्ग में 60 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य पदक एवं महिला वर्ग में 60 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य) के लिये विभिन्न राज्यों और अर्द्धसैनिक बलों की टीमें अपना जौहर दिखायेंगी।
प्रतियोगिता के संरक्षक पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और मुख्य आयोजन समिति के अध्यक्ष विशेष पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया, डायरेक्टर स्पोर्टस रविकुमार गुप्ता, आयोजक सचिव कृष्णावेणी देसावतु पुलिस महानिरीक्षक विसबल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में गठित विभिन्न समितियों द्वारा इस प्रतियोगिता को संपादित कराया जायेगा।

Leave a Comment