अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Modi government का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक में नई खेल नीति-2025 को मंजूरी

On: July 1, 2025 5:53 PM
Follow Us:
Modi government
---Advertisement---

नई दिल्ली। Modi government की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में देश के खेल क्षेत्र, रोजगार और नवाचार को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। केंद्र सरकार ने “राष्ट्रीय खेल नीति-2025” को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य देश में खेल संरचना (स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूती देना और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन को नई दिशा देना है।

Modi government ने 11 साल में सिर्फ सपने बेचे: राहुल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि कैबिनेट ने खेल नीति के साथ-साथ रोजगार आधारित प्रोत्साहन योजना, रिसर्च, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (RDI) योजना, और परमकुडी-रामनाथपुरम राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन में बदलने की योजना को भी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ⁠नई खेल नीति से देश भर में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के विकास को दिशा मिलेगी.कैबिनेट ने रोजगार से जुड़ी जिस प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है, इसके जरिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस रहेगा. ये दो हिस्सों में होगा. ये योजना एंप्लॉयर्स को पहली बार काम पर रखने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए है।

उन्होंने कहा, “11 वर्षों में Modi government ने खेलों पर अलग तरह से ध्यान केंद्रित किया है और खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नई खेल नीति बनाई गई है केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत अनुसंधान विकास एवं नवाचार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Modi government ने खेलों पर अलग तरह से ध्यान केंद्रित किया है और खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया

उन्होंने कहा, “…अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) को कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने मंजूरी दी थी। एएनआरएफ ने इजरायल, अमेरिका, सिंगापुर, जर्मनी जैसे देशों के कार्यक्रमों का अध्ययन किया, जिनमें अनुसंधान से लेकर उत्पाद तक ले जाने का बहुत अच्छा रोडमैप बना हुआ है। यह प्रोग्राम उसी रोडमैप, सीख और परामर्श के आधार पर बनाया गया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!