अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Manipur के राज्यपाल ने भारत-म्यांमार सीमा का किया दौरा

On: January 11, 2025 1:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इंफाल,। Manipur के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शुक्रवार को भारत-म्यांमार सीमा स्थित मोरेह कस्बे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के समग्र कामकाज और सीमा बाड़ लगाने के काम का जायजा लिया। भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के अधिकारियों ने राज्यपाल को आईसीपी के कामकाज और भारत और म्यांमार के बीच व्यापार के बारे में जानकारी दी।

Manipur में प्रतिबंधित संगठन का सदस्य गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

राजभवन के एक अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल ने नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) के नेताओं के साथ बातचीत की और उनकी शिकायतों को समझा। अधिकारी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय गृह सचिव भल्ला ने बॉर्डर ट्रेड चैंबर ऑफ कॉमर्स, तमिल संगम, मणिपुर मुस्लिम काउंसिल और गोरखा समाज सहित मोरेह शहर के विभिन्न व्यापारिक और सामुदायिक नेताओं से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं और चिंताओं को सुना। विभिन्न सामुदायिक नेताओं ने कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से सभी सीमा पार व्यापारिक गतिविधियों के निलंबन के कारण उन्हें होने वाली कठिनाइयों पर जोर दिया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply