महाकुंभ नगर : अभिनेत्री Mamta Kulkarni शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में संन्यास दीक्षा के बाद महामंडलेश्वर बनीं। उनका नया नाम अब श्री यामाई ममता नंद गिरि हो गया। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डाॅ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जूना अखाड़ा के जगदगुरु गर्गाचार्य मुचकुन्द पीठाधीश्वर स्वामी महेन्द्रानंद गिरि महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि महराज ने उनको आशीर्वाद दिया। ममता एक दिन पहले यहां पहुंची थीं। शुक्रवार को आचार्यों ने संगम पर संन्यास दीक्षा और उनका पिण्डदान कराया। उसके बाद किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डाॅ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज के नेतृत्व में पट्टाभिषेक कार्यक्रम हुआ और उन्हें नया नाम दिया गया। गौर हो कि कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं ममता का विवादों से भी नाता रहा है।
Mamta Kulkarni बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
On: January 25, 2025 2:12 PM

---Advertisement---
