अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

“मैं भारत हूँ” का भव्य मुहूर्त संपन्न, रज़ा मुराद ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

On: May 22, 2026 5:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुंबई/फरीदाबाद (गिरजा शंकर अग्रवाल): भारतीय संस्कृति, एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को समर्पित बॉलीवुड फिल्म “मैं भारत हूँ” का भव्य शुभारंभ दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बेहद शानदार अंदाज़ में किया गया। विशाल सेट, हजारों लोगों की मौजूदगी और बॉलीवुड सितारों की चकाचौंध के बीच फिल्म की शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।

फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक आदित्य वर्मा ‘जलज’ ने पूरे विधि-विधान और शुभ-मुहूर्त पूजन के साथ इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का आगाज़ किया। इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नारियल फोड़कर क्लैप दिया और पूरी टीम को सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

गंगा-जमुनी तहज़ीब को दर्शाती है फिल्म मुहूर्त के दौरान फिल्म के पोस्टर्स पर लिखी पंक्तियाँ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं, जो भारत की विविधता और भाईचारे को दर्शाती हैं:

“पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक! सभी जातियों, सब धर्मों का, मैं भारत हूँ!!” “राम, रहीम, ईसा मसीह, गुरुबानी के बोल गूँजते! गंगा-जमुनी तहज़ीब जहाँ, ऐसा मैं भारत हूँ !!”

दिग्गज टीम और राष्ट्रप्रेम का संदेश फिल्म का निर्माण ‘जलज एंड प्रिया क्रिएशंस’ के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की मुख्य तकनीकी टीम में मुंबई के मशहूर सिनेमेटोग्राफर एम. सलीम खान शामिल हैं। फिल्म का संगीत अंजनी श्रीवास्तव ने तैयार किया है, जिसे अमित बांगा और मोनिका श्रीवास्तव ने अपनी सुरीली आवाज दी है। फिल्म के खूबसूरत गीतों को आचार्य वी. डी. वर्मा और प्रियंका वर्मा ने लिखा है।

फिल्मकार आदित्य वर्मा ‘जलज’ ने बताया कि “मैं भारत हूँ” केवल मनोरंजन के लिए बनाई जा रही फिल्म नहीं है, बल्कि यह देश की आत्मा, संस्कृति, भाईचारे और मानवता को समर्पित एक बेहद खूबसूरत भावनात्मक संदेश है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ने 2 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, वर्ल्डवाइड कमाई 177 करोड़ के पार

कायम ‘शहंशाह’ का जलवा, ताबड़तोड़ कमाई से अमिताभ बच्चन की संपत्ति में 145% करोड़ का इजाफा, जानें कितनी है नेटवर्थ

आत्महत्या के लिए विवश करने वाले अभियुक्त को एक माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘हनुमान अंश’ की अपार सफलता के बाद अब गोस्वामी तुलसीदास पर बनेगी फिल्म ‘राम बोला’

Hanuman-ansh-2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 200 करोड़, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने हरिद्वार पहुंच लिया आशीर्वाद

न्यूयॉर्क का जेफरी कैसे बना ‘कृष्णदास’? नीम करोली बाबा से मुलाकात ने बदली जिंदगी; अब ‘हनुमान अंश’ में गूंजेगी आवाज

Leave a Reply